मिर्जापुर, जनवरी 5 -- जिगना। खैरा गांव निवासी जय कृष्ण उपाध्याय के उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायाधीश नियुक्त होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस आशय आदेश विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उच्च न्यायालय में उनके नियुक्ति की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। परिवार के लोग मुंह मीठा कराकर खुशियों को साझा किया। गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मौनी स्वामी इंटर कालेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास कर प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक व लॉ की डिग्री हासिल किया। वर्ष-2009 से वे उच्च न्यायालय प्रयागराज में अपर शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) के रूप में कार्यरत थे। बीते सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्...