सीवान, अक्टूबर 3 -- मैरवा, एक संवाददाता। नवरात्र की सप्तमी से नगर सहित ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा का उल्लास चरम पर है। जगह-जगह बने आकर्षक और भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। नगर में ही दस से अधिक पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जबकि प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी समितियों ने खास तैयारी की है। प्रतिमाओं के पट खोलने से पहले विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न किया गया। सप्तमी के दिन आरती और पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए कतारबद्ध नजर आए। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए पंडालों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.