रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में जया एकादशी पर गुरुवार को बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। मंगला और शृंगार आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने हारे के सहारे.. के जयकारों के साथ अर्जी लगाई। वहीं, श्री श्याम मित्र मंडल का 101 सदस्यीय दल 2 फरवरी को खाटूधाम रवाना होगा। यह दल 3 फरवरी को रींगस से पदयात्रा कर निशान अर्पित करेगा और सालासर व झुंझुनू के दर्शन कर 6 फरवरी को रांची लौटेगा। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में जया एकादशी पर गुरुवार को बाबा श्याम, शिव परिवार और हनुमान जी का आकर्षक शृंगार किया गया। फाल्गुन मेले के लिए खाटूधाम भेजे जाने वाले निशानों का विधिवत पूजन हुआ, जो 3 फरवरी तक दर्शनार्थ रखे रहेंगे। रात्रि में पावन ज्योत जलाकर संगीतमय संकीर्तन हुआ और भगवान को मगही पान व फल-मि...