नई दिल्ली, जनवरी 28 -- इस साल जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। जया एकादशी का व्रत पूरे साल आने वाले सभी 24 एकादशी उपवासों में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से दुख, गरीबी और नकारात्मक कर्मों को दूर करने और समृद्धि, सफलता और शांति लाने वाला माना जाता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से भूत-पिशाच योनी से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इन मंत्रों का करें जापधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी व्रत रखने, विष्णु पूजा करने और इस दिन भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से भक्तों को जीवन के दुखो...