सुल्तानपुर, नवम्बर 3 -- जयसिंहपुर-गोसाईंगंज, संवाददाता जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 24 घंटे के भीतर लापता हुई किशोरियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान व मिशन शक्ति के तहत की। कोतवाली क्षेत्र मसीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने 2 नवम्बर को पुलिस को बताया था कि एक नवम्बर की शाम को डांटने पर उनकी 17 और 12 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूत्रों की मदद से तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन से पता चला कि दोनों अपने मामा के यहां मौजूद है, जिस पर प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामराज यादव, कांस्टेबल अभिनीश पाल और महिला कांस्टेबल सीमा सरोज की टीम ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.