गया, जनवरी 28 -- महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया की बोधगया शाखा स्थित जयश्री महाविहार के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर 30 जनवरी से पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी महाबोधि सोसाइटी बोधगया शाखा के प्रभारी भिक्षु सुसीला थेरो ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 30 जनवरी को अतोदीप के स्वागत नृत्य एवं पारंपरिक दीपदान के साथ होगा। संध्या में भक्ति गीत, विवेक परेरा द्वारा पंचशील गीत तथा बोधिचक्र नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 31 जनवरी को अतोदीप के मधु चक्रवर्ती के निर्देशन में युवाओं के लिए भगवान बुद्ध के उपदेशों पर आधारित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 1 से 3 फरवरी तक भगवान शाक्यमुनि बुद्ध एवं उनके दो प्रिय अरिहंत शिष्यों सारीपुत्त और महा मोगालाना का अस्थि कलश आम जनता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.