रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शनिवार को जयशंकर प्रसाद स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। साहित्य, कला और संस्कृति जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक सहित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी और डॉ. कमल कुमार बोस ने जयशंकर प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि जयशंकर प्रसाद का साहित्य भारतीय समाज को सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रबोध और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने उनके काव्य, नाटक और गद्य को कालजयी बताते हुए युवा पीढ़ी व शोधार्थियों से इनके गहन अध्ययन का आह्वान किया। डॉ. अशोक प्रियदर्शी और डॉ. कमल कुमार बोस ने उन्हें हिंदी साहित्य का युगप्रवर्तक रचनाकार बताया। वक्ताओं ने कहा ...