मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, हिप्र.। पटना नगर कान्य कुब्ज वैश्य समाज की ओर से महाकवि जयशंकर प्रसाद की 137वीं जयंती के अवसर पर मुंगेर के साहित्यकार मधुसूदन आत्मीय को हिन्दी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ थे। श्री आत्मीय ने जयशंकर प्रसाद को कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, विवेकानंद आदि की श्रेणी का संत साहित्यकार बताया। कहा कि हिंदी का पहला शब्दकोष विश्व को उन्होंने दिया, जिसे तैयार करने में साहित्यकार शिवपूजन सहाय उनके सहायक रहे थे। विश्व के 57 देशों के विश्वविद्यालय स्तर पर उनकी पुस्तकें पढ़ाई जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...