धनबाद, सितम्बर 20 -- धनबाद, प्रतिनिधि डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत में हुई। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने बहस के लिए समय की मांग की। इस पर अदालत ने बहस के लिए अगली तारीख 7 अक्तूबर निर्धारित कर दी। 27 नवंबर 2023 को रवि कुमार आनंद की शिकायत पर जयराम महतो एवं अन्य के खिलाफ बोकारो जिला के सियालजोड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला वेदांता प्लांट के मजदूरों के आंदोलन से जुड़ा है। 27 नवंबर 2023 को प्लांट में जयराम महतो की तस्वीर लगा बैनर लेकर मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके कारण वेदांता फोर लेन रोड जाम हो गया। वाहनों का आवागमन ठप हो गया, जिसके कारण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.