धनबाद, फरवरी 5 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। जयरामपुर मोड़ पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता विशु महतो का 34वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री तारा देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता धरणीधर मंडल पहुंचे। विशु महतो की प्रतिमा पर परिजनों व कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपा नेत्री तारा देवी ने विशु महतो को याद करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों ने उनकी बढ़ती लोकप्रियता से हताश होकर उनकी हत्या कर दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामदेव पांडेय, कुलदीप साव, आशीष मुखर्जी, श्रीराम गोराई, बिरंची सिंह, सुजीत महतो, आकाश महतो, पार्वती देवी, मुरारी मोदक, गुहीराम पाल, शक्ति मंडल, राजू मल्लिक, विजय रवानी, सिद्धेश्वर सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...