भागलपुर, फरवरी 24 -- बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर उच्च विद्यालय के मैदान पर रविवार को जयरामपुर प्रीमियर लीग टी-ट्वेंटी क्रिकेट का फाइनल तेलघी और मेजबान जयरामपुर के बीच खेला गया। जिसमें जयरामपुर चैंपियन बना। टॉस जीतकर जयरामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 324 रन बनाए। जवाब में तेलघी की टीम 280 रन ही बना सकी। विजेता टीम के आशीष को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। खिलाड़ियों के बीच पुरस्कारों का वितरण जिप सदस्य रेणू चौधरी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...