एक संवाददाता, दिसम्बर 1 -- रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के थनुआ गांव में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लड़की पक्ष से रिश्ते में भगीना व दुल्हन का फुफेरा भाई था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक पिस्टल, खोखा व बाइक को भी जब्त किया। बताया जाता है कि थनुआ गांव निवासी संजय सिंह की पुत्री की बारात धौडाड ओपी क्षेत्र के कंचनपुर गांव आयी थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था। कंचनपुर निवासी शत्रुघ्न सिंह के पुत्र नंदन कुमार सिंह स्टेज पर बैठे थे। इसी बीच गांव के कई युवक देसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने लगे। जिसमें बक्सर जिले के ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव निवासी नंदन कुमार सिंह (50) को गोली लग गई। जिससे उनकी मौत हो गई। वे उत्क्रमिक मध्य वि...