हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बालादास मठ के समीप स्थित बालाजी वाटिका में शादी समारोह में जयमाल के समय चोरों ने दुल्हन के आभूषण और रूपए से भरा बैग चुरा ली। बीते गुरुवार को परिवार के लोग और अतिथि जयमाल समारोह में शामिल हो रहे थे। इस समय चोर चोरी की नीयत से दुल्हन के कमरे में जा पहुंचा। एक तरफ जयमाल हो रहा था वहीं दूसरी ओर चोर शादी के लिए रखे गए सोने के चेन व अंगुठी और दुल्हन की बहन की हीरे के मंगलसूत्र के साथ नकद राशि चुरा कर भाग निकले। सराय थाने के पौड़ापुर के पूर्व मुखिया संजीव कुमार मुन्ना की भतीजी की शादी बैंकेट हॉल में थी। जयमाल के बाद परिवार के लोग जब दुल्हन के कमरे में पास पहुंचे तो देखा कि कमरा का ताला व कुंडी टूटा हुआ है। इसे देख लोग हतप्रभ रह गए। अंदर जाकर देखा तो आभूषण और नकद राशि वाला बैग नहीं म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.