फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- औंग। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात पहुंची बारात बिना दुल्हन ही वापस लौट आई। दुल्हन जयमाल बाद शादी से इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ ही शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी ने भी शादी से इंकार कर दिया तो दुल्हन शनिवार सुबह परिवार सहित उसके घर पहुंच गई और जबरन घर के अंदर घुस गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी को गुजरात से बुलाया गया है। गांव निवासी एक युवती की शादी बिंदकी कोतवाली के रजीपुर निवासी छेदीलाल निषाद से तय थी। शुक्रवार को रजीपुर से बारात पहुंची। आगवानी के बाद जयमाल की रस्म हुई। दुल्हन ने जयमाल डाला इसके बाद घर के अंदर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। हालांकि उसकी तबियत घर पर ही ठीक हो गई। दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। उसने अपने प्रेमी से शादी करने की बात ...