उरई, फरवरी 21 -- कालपी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ाखास में जयमाल के दौरान बाराती पक्ष द्वारा युवतियों के साथ छींटाकशी किए जाने पर संघर्ष हो गया। मारपीट में दूल्हे की बुआ सहित दूल्हे के कई सम्बन्धी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में दोनों तरफ के लोगों में समझौता होने के बाद मामले रफा दफा कर दिया गया। पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की गई। शुक्रवार रात को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खास निवासी गोकुल निषाद की बेटी की बारात हमीरपुर जनपद के ग्राम रीवन से आई हुई थी।‌ बताया जा रहा कि लड़की पक्ष ने खूब स्वागत सत्कार भी किया था। खुशी और उत्साह के साथ द्वाराचार की रस्म भी हुई थी। लेकिन जयमाल के दौरान दूल्हे के किसी नजदीकी सम्बन्धी के द्वारा लड़की पक्ष की किसी युवती के साथ छीटांकशी कर दी गई। इससे ग्रामी...