बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। रेहड़ क्षेत्र के एक गांव में जयमाला के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने डीजे ऑपरेटर का मोबाइल तोड़ दिया। इससे दोनों पक्षों में तनाव हो गया। इस बीच दुल्हन की हालत बिगड़ गई। उससे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपसी सहमति के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। रेहड़ क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले बिजनौर कोतवाली क्षेत्र से कश्यप बिरादरी में बारात आई थी। बताया जा रहा हैं कि जयमाला के दौरान डीजे ऑपरेटर एक जाति का गाना बजा रहा था। इसका दुल्हन पक्ष ने विरोध किया। आरोप है कि डीजे ऑपरेटर इसके बाद भी नहीं माना। एक व्यक्ति ने डीजे ऑपेटर का मोबाइल तोड़ दिया। इससे दोनो पक्षों में तनाव बढ़ गया। उधर झगड़ा बढ़ता देख दुल्हन की हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल निजी चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.