हापुड़, मार्च 8 -- थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में जयमाला के समय घरातियों ने बारातियों को जमकर पीटा। पिता पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाना आ गई और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिला संभल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को जिला मेरठ के गांव बड़ला से भांजे अंकुर की बारात गांव सपनावत आई थी। जयमाला के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घराती हरेंद्र, मनोज, सुंदर व उनके अन्य साथियों ने गाली गलौच कर पीड़ित महेंद्र उनके पुत्र गौरव, भतीजे आकाश व भाई के दामाद अमित के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान बारात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया और घायलों को सरकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.