कौशाम्बी, फरवरी 15 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने विवाह करने से इनकार कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया और दोनों पक्षों के लोग असमंजस में पड़ गए। रात भर चली मान-मनौव्वल के बाद भोर में दुल्हन किसी तरह शादी के लिए राजी हुई। पश्चिमशरीरा इलाके के गांव में बारात प्रयागराज से आई थी। बारातियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेज पर वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद जैसे ही विवाह की मुख्य रस्में शुरू होने वाली थीं, दुल्हन ने किसी कारणवश शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से मंडप में मौजूद परिजन व रिश्तेदार स्तब्ध रह गए। दोनों पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.