निज संवाददाता, अप्रैल 25 -- धूमधाम से बाराती दुल्हन के दरवाजे पर आए। सभी मेहमान शादी के माहौल में मशगूल थे। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन की जयमाला का कार्यक्रम हुआ। बाराती खाने पर टूट पड़े। दुल्हन अपने कमरे में चली गई। फेरों का समय हुआ तो दूल्हा मंडप पर पहुंचा। दुल्हन को भी बुलाया गया। लड़की वाले दुल्हन के कमरे में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सात फेरे लेने से ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई। दूल्हा मंडप में ही बैठा उसका इंतजार करता रहा। बाद में पता चला कि दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई है। यह मामला बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज का है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी समारोह के बीच ही दुल्हन के प्रेमी संग भाग जाने से लोग हैरान हैं। मामला बुधवार रात का है। दुल्हन के भागने के बाद बारातियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.