उरई, मई 3 -- पत्थरबाजी में मासूम एक हुई घायल घटना से शादी समारोह में मचा हड़कंप कुसमिलिया, संवाददाता। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरन में शुक्रवार रात जयमाला कार्यक्रम में फोटो खींचने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। इससे एक मासूम घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की, जबकि दोनों तरफ के बुजुर्गों के हस्तक्षेप से शादी की रस्मे अदा की गई और सुबह ही विदाई हो गई। शुक्रवार की रात को डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरन में लाखन अहिरवार की पुत्री खुशबू की दिरावटी से बरात आई थी। जैसे ही जयमाला कार्यक्रम हुआ तो फोटो खींचने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.