बेगुसराय, जनवरी 1 -- मंझौल, एक संवाददाता। नववर्ष के अवसर पर जयमंगलागढ़ में पूजा अर्चना करने श्रद्धालु,वन क्षेत्र एवं कावर झील के किनारे पिकनिक मनाने के लिए सैलानियों व पर्यटकों की भीड़ उमड़ती रही। मौसम साफ रहने के कारण इस वर्ष भीड़ काफी अधिक रही। मंदिर परिसर में महिला व पुरूष श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना करने के लिए अलग -अलग बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पूरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं की लंबी कतार थी। लेकिन जल चढाने पर प्रतिबंध था। पुरुषों की कतार खाली चल रही थी। मंदिर परिसर में बीडीओ चेरियाबरियारपुर निरंजन कुमार के नेतृत्व में नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहा था। इसके अतिरिक्त अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल के स्वास्थ्य प्रबंधक गौरीशंकर तथा सीएचसी चेरियाबरियारपुर के प्रबंधक जित...