लखनऊ, दिसम्बर 14 -- जन संस्कृति मंच का दसवां राज्य सम्मेलन रविवार को चौक स्थित नेहरू युवा केंद्र में संपन्न हुआ। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने वर्तमान सत्ता द्वारा थोपी जा रही विभाजन और दमन की संस्कृति के खिलाफ प्रतिरोध की संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन का दूसरा दिन संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा और नई कमेटी के चुनाव के इर्द-गिर्द रहा। आलोचक जयप्रकाश धूमकेतु अध्यक्ष तथा कवि कौशल किशोर उपाध्यक्ष चुने गए। युवा आलोचक रामनरेश राम को सचिव तथा कथाकार फरजाना महदी को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई। साहित्यकार शम्सुल इस्लाम ने कहा कि "आज आरएसएस जो कर रहा है वह यही करेगा, यह तो शुरू से पता था। फिर भी उसके लिए रास्ता कांग्रेस ने प्रशस्त किया। आज वंदे मातरम् पर चर्चा वो लोग करा रहे हैं जिन्होंने खुद इसे कभी नहीं गाया...