आगरा, फरवरी 13 -- श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा की मंडी से पद विहार करते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जयपुर हाउस में विहसंत सागर ने मंगल प्रवेश किया। 51 थालियों के साथ स्वागत किया। वातावरण जय जिनेन्द्र के उद्घोष, मंगल वाद्य और भक्ति-भाव से गूंज उठा। मंगल प्रवेश के पश्चात उपाध्यायश्री ने मंदिर में विराजमान भगवान शांतिनाथ सहित सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को अपनी मंगल देशना से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष राकेश जैन, दीपक, अजय जैन, नीरज जैन जिनवाणी, अजय बैनाड़ा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...