आगरा, दिसम्बर 8 -- जयपुर हाउस में पार्क का नाम अशोक वाटिका रखा जाएगा। इसका शुभारंभ महेश नौटियाल ने सोमवार को अशोक का पौधा रोपकर किया। आगरा विकास मंच की ओर से पर्यवरण संरक्षण का संदेश देते हुए अशोक जैन सीए का जन्म दिवस मनाया। जिसके तहत पार्क में कुल 100 पौधों में से 60 पौधे सोमवार को ही रोपे गए। शेष आगामी दिनों में उनके जीवन पर्यंत के सहयोगी अपने नाम से उनको समर्पित करेंगे। पार्क में हुए समारोह में अतिथियों ने अशोक जैन सीए के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि महेश नौटियाल ने कहा कि अशोक जैन सीए के कार्य ईश्वरीय हैं। समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे ही चलता रहे। मैं भी सेवा के लिए तत्पर हूं। संयोजक सुनील जैन ने कहा, अशोक जैन सीए ने अपने लिए नहीं, दूसरों के लिए जीना सिखाया। समाज सेवा में आगरा जैसा वातावरण यूपी के किसी अन्य...