गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार सुबह एंबियंस मॉल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां कार और एक स्पोर्ट्स बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार कई पलटियां खाता हुआ सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक भी लगभग 50 मीटर तक घिसटती चली गई। यह पूरा हादसा एक अन्य बाइक राइडर के हेलमेट कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया हादसा रविवार सुबह हुआ था और घायल युवक दिल्ली के द्वारका का रहने वाला है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार का नंबर ट्रेस कर लिया है और उसके चालक की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.