गुड़गांव, दिसम्बर 11 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बारात से लौट रहे गाजियाबाद के विश्वास नगर निवासी रामकुमार त्यागी की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे सिधरावली स्थित ओल्ड राव होटल के पास हुई। शिकायतकर्ता ओम कुमार यादव के अनुसार वे 10 दिसंबर को गाजियाबाद से राजस्थान के नीमका क्षेत्र में एक बारात में शामिल हुए थे। गुरुवार सुबह पूरी बारात बस से वापस लौट रही थी। रास्ते में बस ओल्ड राव होटल के पास रुकी, जहां रामकुमार चाय पीने के लिए सड़क की दूसरी ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत ...