आगरा, दिसम्बर 18 -- आगरा-जयपुर हाइवे पर बुधवार देर रात कोहरे के कारण छह वाहन आपस में टकरा गए। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। अन्य वाहनों को निकालने के लिए संकेतक लगाए गए। पुलिस के अनुसार आगरा-जयपुर हाइवे पर बुधवार देर रात किरावली बिजली घर के सामने कोहरे के कारण छह वाहन टकरा गए। इनमें दो बस भी शामिल हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही किरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायल बस चालक राम गणेश पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नगला नैयरानी ( फिरोजाबाद) व कंचन दीक्षित पत्नी रविन्द्र दीक्षित निवासी राधा नगर फतेहपुर को वाहनों से बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.