जयपुर, नवम्बर 26 -- राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मंगलवार को प्रदेशभर में ठंड का असर बढ़ गया। दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और सीजन में पहली बार सभी शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। वहीं शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान भी तेजी से गिरा है, जिससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इस बदलाव का असर दो दिनों तक जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा। शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। सीकर जिले के फतेहपुर ने न्यूनतम तापमान क...