नई दिल्ली, फरवरी 14 -- राजधानी जयपुर के चाकसू क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार मध्य प्रदेश के जबलपुर से जयपुर की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में फंसे शवों को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.