प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राजस्थान के जयपुर में गुरुवार को सराफा दुकान में हुई डकैती के आरोपितों की तलाश में एसटीएफ ने स्वॉट टीम के साथ दिलीपपुर के तीन गांव में दबिश दी। पुलिस ने तीन गांव में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि प्रधानपुत्र घर से फरार हो गया। दिलीपपुर पुलिस की दोबारा दबिश में भी वह नहीं मिला। जयपुर में तीन दिन पहले एक सराफा दुकान से 800 ग्राम सोना, 4 किलो चांदी के साथ ही नकदी की भी डकैती की गई थी। तत्काल घटना के खुलासे में पुलिस के साथ ही राजस्थान की एसटीएफ भी लग गई। इसमें जयपुर में रहने वाले दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामप्रधान पुत्र का नाम सामने आया तो एसटीएफ ने मोबाइल लोकेशन लेकर तत्काल पीछा कर लिया। प्रधानपुत्र के मोबाइल का लोकेशन लेते हुए एसटीएफ पीछा करती रही। बीच में मोबाइल स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.