जयपुर, अक्टूबर 28 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी रातभर चलती रही। वहीं, उदयपुर में अक्टूबर के अंत में जबरदस्त बरसात का रिकॉर्ड टूटा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को जयपुर, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई। बूंदी जिले के नैनवा में सबसे ज्यादा 4 इंच (93 मिमी) बारिश दर्ज की गई। उदयपुर में भी बारिश का यह दौर नया रिकॉर्ड लेकर आया - 100 साल में पहली बार अक्टूबर के आखिर में यहां 9 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम रातभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.