नई दिल्ली, फरवरी 9 -- जयपुर। जयपुर में सोमवार तड़के रसायन से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उसने बताया कि घटना तड़के करीब पौने पांच बजे जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर रामचंद्रपुरा पुलिया के पास की है। जयपुर की ओर जा रहे मिथाइल रसायन से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई, जिससे टैंकर का निचला हिस्सा जलकर खाक हो गया। चलते टैंकर में आग लगते देख राहगीरों ने चालक को आगाह किया। इसके बाद चालक टैंकर को पुलिया पर रोककर नीचे उतर गया। भांकरोटा थाना पुलिस मौके ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...