नई दिल्ली, जनवरी 9 -- जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और ठेलों को रौंदते हुए अफरा-तफरी मचा दी। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। घटना पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के खराबास सर्किल के पास रात करीब 9:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड के चलते ऑडी कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर तक सड़क किनारे खड़े ठेलों को टक्कर मारती चली गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया।कार में चार लोग सवार थे पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और वे सभी कथित तौर पर नशे में थे। एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य भाग गए। गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जयपुरिया...