जयपुर, दिसम्बर 20 -- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात दो फार्मासिस्टों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयों और इंजेक्शन का भारी जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही नशीली दवाइयों की बिक्री से अर्जित नकद राशि भी जब्त की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नशीली दवाइयों और इंजेक्शन की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि ड्रग तस्करी के मामले में सुनील कुमार गोयल (37) निवासी गणेश नगर, मानसरोवर, हाल सेक्टर-19 प्रताप नगर और नरेन्द्र सिंह नरुका (39) निवासी अम्बिका कॉलोनी-सेकेंड, सांगानेर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक हैं और फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.