जयपुर, फरवरी 10 -- राजस्थान के जयपुर में सड़क हादसे में मां और दो बेटियों की मौत हो गई। घटना चौमूं-रेनवाल स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह हुई है। यहां दो कार बुरी तरह आमने-सामने से टकरा गईं। भीषण भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद तीनों लोग कार में फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। रेनवाल थाना प्रभारी देवेन्द्र चावला ने बताया कि हरसोली ईंट भट्टे के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में सभी घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से रेनवाल (जयपुर) उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें चौमूं के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलिकपुर निवासी बाबूलाल यादव सोमवार सुबह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.