जयपुर, जुलाई 18 -- मानसून सीजन के बीच जयपुर नगर निगम हेरिटेज में भ्रष्टाचार, अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर कांग्रेस पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी पार्षदों ने आयुक्त निधि पटेल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि भाजपा बोर्ड के गठन के बाद नगर निगम में "पोपा बाई का राज" कायम हो गया है, जहां न तो जनता की सुनवाई हो रही है और न ही चुने गए जनप्रतिनिधियों की। धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने निगम प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "आज नगर निगम हेरिटेज में जनप्रतिनिधि तक की सुनवाई बंद हो गई है। अधिकारी और कर्मचारी खुलेआम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और मेयर व कमिश्नर इस पर आंखें मूंदे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.