बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं। जयपुर जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार सवारियां चोटिल हुईं। जिनमें से एक को ज्यादा चोट लगने से उसके परिजन बरेली ले गये। बाकी अपने घर रवाना हो गये। बरेली से जयपुर जा रही डबल डेकर बस ने दातागंज तिराहे के समीप सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने ऑटो में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा जो गये। बताया जाता है बस चालक ने उसी ओर बस काट दी जिस ओर ऑटो आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...