गया, फरवरी 19 -- शेरघाटी थाने के जयपुर में एक कारोबारी के गोदाम में तेरह महीने पूर्व हुई चोरी की भीषण घटना का अबतक खुलासा नहीं हुआ है। गया के रहने वाले कारोबारी फिरोज अहमद के गोदाम से चोरों के गिरोह ने पिछले साल एक सप्ताह के अंदर दो-दो बार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर करीब बीस लाख रुपये की भारी भरकम मशीनों के साथ कीमती सामान को गायब कर दिया था। पहली घटना 30 दिसंबर 24 की रात में हुई थी। इस मामले की एफआइआर दर्ज कराने के लिए चल रही भाग दौड़ के बीच आठ जनवरी 25 को फिर चोरों ने बचे-खुचे सामान को साफ कर दिया। दोनों घटनाओं की एफआइआर एक साथ शेरघाटी थाने में आठ जनवरी 25 को दर्ज करायी गई थी। गया शहर की रहने वाली कारोबारी की पत्नी गजाला नाजनी ने इस मामले में शेरघाटी थाने में एफआइआर दर्ज कराया था। मुकदमे की तहरीर के मुताबिक चोरी गए सामानों में बोरवेल क...