नई दिल्ली, जुलाई 2 -- भारत के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार कार्रवाई हुई है राजस्थान की राजधानी जयपुर में, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को कूकस स्थित फाइव-स्टार होटल फेयर माउंट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि महादेव ऐप से जुड़े कुछ संदिग्ध लोग यहां एक शादी में शामिल होने के लिए रुके हुए थे। शादी की आड़ में अपराध! ईडी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इनपुट मिला था कि महादेव बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े कई लोग एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने आए हैं और होटल में रुके हैं। इसी सूचना पर छत्तीसगढ़ रायपुर से आई ईडी की टीम ने दबिश दी और होटल के दो-तीन कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई। ईडी को छापे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.