हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार को संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल संचालक शिखर अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के साथ-साथ विभिन्न इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी प्रदान करता है, ताकि बच्चे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि स्कूल में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के तहत रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। वहां छात्र प्रायोगिक प्रशिक्षण लेते हैं। इसके अलावा स्विमिंग पूल, रोबोटिक्स लैब, क्रिकेट अकादमी सहित विभिन्न ...