कानपुर, नवम्बर 10 -- फोटो- मोड़ के लिए संकेतांक लगाए गए, डायवर्जन का काम शुरू कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी राज्य सेतु निगम और ट्रैफिक पुलिस ने नवनिर्मित जयपुरिया पुल पर वाहनों के चलने की अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटा तय की है। इससे अधिक स्पीड पर वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान करेगी। इसके लिए सेतु निगम ने पुल पर स्पीड लिमिट के साइनेज बोर्ड लगा दिए हैं। इसके अलावा पुल के मोड़ों को पहले से बताने के लिए मोड़ के संकेतांक भी लगाए गए हैं। सेतु निगम के इंजीनियरों ने कैंट की तरफ पुल के उतरने वाले टी प्वाइंट के पहले डायवर्जन के लिए सड़क बनाने का काम भी शुरू किया है। इससे शांतिपथ से पुल और सर्किट हाउस की तरफ जाने वाले वाहन बाईं तरफ तिराहे से मुड़कर पुल के नीचे से होते हुए सर्किट हाउस जाएंगे। जबकि सर्किट हाउस से शांतिपथ की तरफ जाने वाले टी प्वाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.