हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में स्कूल के बच्चों के अभिभावकों और स्कूल के टीचर्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जयपुरिया चैंपियंस टीम ने जीत हासिल करके परचम लहराया। संचालक शिखर अग्रवाल ने विजई टीम का हौसला बढ़ाया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्य लीना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया चैंपियंस टीम ने 238 रनों का विषय स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने के लिए उतरी जयपुरिया स्पेसर्श टीम मैच 133 नहीं बना सकी। खिलाड़ियों में अपर जिला जज यशपाल गंगवार, दीपक और अली ने बेहतर प्रदर्शन किया। संचालक शिखर अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के मैच का उद्देश्य मैत्री संबंध बढ़ाना है। अंदर की ऊर्जा को दिखाने का प्लेटफार्म देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...