घाटशिला, फरवरी 20 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए सिटी नर्सिंग होम बहरागोड़ा के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह के नेतृत्व में 22 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल परिसर, जयपुरा में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर के आयोजन को लेकर ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...