रांची, जून 4 -- रांची। रांची नगर निगम की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को कचहरी रोड के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन के 11 बजे से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर संकल्प दुहराया जाएगा। पौधरोपण की शुरुआत निगम के प्रशासक संदीप सिंह करेंगे। इस मौके पर निगम के सभी अधिकारी, कर्मी एवं अन्य मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...