रांची, जनवरी 3 -- रांची। हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड की ओर से शनिवार को भारतीय हॉकी टीम के प्रथम ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर खेल जगत के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने सबसे पहले प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए देश को हॉकी का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। भारतीय खेल जगत और विशेषकर हॉकी के इतिहास में उनका स्थान सर्वोपरि है। खेल के साथ-साथ उन्होंने झारखंड के आदिवासियों के उत्थान और सामाजिक विकास के लिए भी कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.