रांची, जुलाई 13 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन इकाई रांची जिला द्वारा सोनाहातू प्रखंड डीलर संघ की बैठक रविवार को सोनाहातू में ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनोद महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सोनाहातू प्रखंड डीलर संघ का पुनर्गठन किया गया। इसमें संघ के अध्यक्ष जयपाल साहू, सचिव रामेश्वर मछुआ, कोषाध्यक्ष तपन कुमार तिवारी का चयन किया गया। वहीं सभी डीलर ने चयनित संघ को बधाई दी। मौके पर धनंजय मुंडा, हरेकृष्णा चौधरी, रामप्रताप महतो, लखीदास महतो, भारत महतो और सच्चिदानंद महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.