चमोली, मई 15 -- नारायणबगड़। कारगिल शहीद सतीश चन्द सती राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली में शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जयपाल सिंह बुटोला को अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार को विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश व पीटीए अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुई। इस संबंध में संघ की आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जयपाल सिंह बुटोला को पीटीए अध्यक्ष, ममता देवी को एसएमसी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को संरक्षक व सूर्य प्रकाश आर्य को सचिव संयुक्त रूप से चुना गया। नई कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।...