टिहरी, नवम्बर 10 -- उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर देवप्रयाग में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति में ब्लॉक और नगर क्षेत्र के आंदोलनकारियों, उनके आश्रितों को शामिल किया गया है। सोमवार को तहसील मुख्यालय देवप्रयाग में सूरतमणि पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार अध्यक्ष व विनोद टोडरिया सचिव चुने गए। जबकि समिति में संरक्षक सूरत मणि पालीवाल, डॉ. जेपी उनियाल व प्रेम चंद सलाहकार, सीपी चंद उपाध्यक्ष, हरेकृष्ण भट्ट व प्रकाश चंद उनियाल सह सचिव तथा महिपाल रौथाण, विनोद झल्डियाल, दर्मियान सिंह, सूरत सिंह, दीवान सिंह कैंतुरा, सब्बल सिंह, दुर्गा प्रसाद भट्ट, मूर्ति सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह कठैत, सोना रतूड़ी, मंगली जोशी, बिंदेश्वरी देवी सदस्य बनाए गए। समिति का कह...