पटना, दिसम्बर 17 -- कैप्टन निषाद फांउडेशन की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयनारायण निषाद की सातवीं पुण्यतिथि पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 24 दिसंबर को मनायी जाएंगी। बुधवार को पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद और पूर्व सांसद अजय निषाद ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम नीतीश कुमार से मिले और उक्त कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। सीएम ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...