मधुबनी, मार्च 17 -- मधुबनी। जयनगर रेलखंड पर रेलवे द्वारा इस बार करीब आधे दर्जन होली स्पेशल ट्रेन दी गई। इनमें से कई ट्रेनें होली से पहले एवं एवं होली के तुरंत बाद खुल चुकी है। गाड़ी संख्या 04013 जयनगर -आनंद विहार :-(मधुबनी -दरभंगा- समस्तीपुर -मुजफ्फरपुर- दानापुर के रास्ते) गाड़ी संख्या 04013 जयनगर - आनंद विहार होली स्पेशल 18 मार्च को जयनगर से 17:00 खुलेगी एवं अगले दिन 19:55 पर आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04501 जयनगर - सरहिंद होली स्पेशल :-(मधुबनी- दरभंगा - मुजफ्फरपुर- हाजीपुर -छपरा के रास्ते) जयनगर - सरहिंद होली स्पेशल 18 मार्च को जयनगर से 23:30 बजे खुलेगी एवं सरहिंद 5:15 पर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...